विकिमेनिया महोत्सव वैश्विक हो रहा है

११-१४ अगस्त से, विकिमेनिया महोत्सव दुनिया भर के समुदायों को, ज्ञान के  स्वतंत्र और मुक्त पहुँच  का उत्सव  मनाने हेतु  एक साथ लाएगा। क्षेत्रीयता पर केंद्रित दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए, हम अपने आंदोलन के इस प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम में अधिक से अधिक योगदानकर्ताओं का स्वागत करने की उम्मीद करते हैं। 

पंजीयन शीघ्र ही शुरू हेने जा रहा है! यह महोत्सव किस प्रकार से क्षेत्रीय एवं वैश्विक समुदाय को जोड़ेगा इसकी एक झलक यहाँ प्रस्तुत है।

विकिमेनिया महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों को एक साथ लाना

विकिमेनिया महोत्सव का कार्यक्रम तीन अनुदैर्ध्य क्षेत्रों के बीच घूमेगा: एशिया-ओशिनिया; अमेरिका; अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व। कार्यक्रम का प्रत्येक दिन उनके प्रतिभागियों के क्षेत्रों (ज़ोन) के अनुसार समायोजित किया जाएगा, जिससे अधिकतम और अन्य समय क्षेत्रों को  प्रतिभागी भी इसमें समाहित हो सकें। प्रत्येक दिवस उस क्षेत्र की अतिरिक्त भाषाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा, और इसके भीतर काम करने वाले स्थानीय और क्षेत्रीय समुदायों के कार्यों पर प्रकाश डालेगा। हम उम्मीद करते हैं कि कार्यक्रम का प्रत्येक दिन अद्वितीय और मनोरंजक होगा, जिससे विकिमेनिया के प्रतिभागियों को आंदोलन के विभिन्न व्यापक क्षेत्रों की गतिशीलता, प्रवृत्तियों और योगदान का एक विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा।

सात से अब तेरह भाषाओं में: पहले से कहीं अधिक समुदायों का स्वागत

पिछले साल पहली बार विकिमेनिया कार्यक्रम  की सजीव  (लाइव) व्याख्या कई भाषाओं में की गई थी। इस साल, हम इस आभासी (वर्चुअल) कार्यकम में पहले से समर्थित भाषाओं की संख्या को अब  लगभग दोगुना कर रहे हैं अर्थात सात से बढ़ाकर अब तेरह। संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख भाषाओं (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश) के अलावा, विकिमेनिया महोत्सव हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, ब्राजिलियन पुर्तगाली, स्वाहिली, तुर्की और यूक्रेनी में अपनी बारी के आधार पर सजीव व्याख्या प्रदान करेगा। विकिमेनिया २०२२ सर्वेक्षण की प्रतिक्रियाओं के अनुसार  इन भाषाओं का चयन, वैश्विक बोलने वालों की संख्या के मानदंडों के आधार पर किया गया था (इसमें यह भी शामिल है कि क्या वह  भाषा एक क्षेत्रीय भाषा है), सक्रिय संपादक समुदाय का आकार, संबद्ध उपस्थिति की संख्या के आधार पर किया गया। हम अपने सभी भाषा समुदायों को सहायता प्रदान करना पसंद करेंगे, हम पहले से कहीं अधिक भाषाओं में  सजीव भागीदारी को सक्षम करने के  दृष्टिकोण साथ इस इस  प्रयोग के प्रयास की  सफलता की उम्मीद करते हैं। 

चक्रण करते कार्यक्रम समय (शेड्यूल), जो हर किसी के लिए उपयुक्त हो 

विकिमेनिया २०२२ के लिए ये  आभासी (वर्चुअल) कार्यक्रम विभिन्न समय-क्षेत्रों के प्रतिभागियों को समाहित करेंगे। हमारा दृष्टिकोण उस दिन स्पॉटलाइट किए जा रहे क्षेत्र के समयानुसार अनुकूलित करना है, साथ ही वह समय विभिन्न समयक्षेत्रों के लिए उपयोगी  हो। हम सम्पूर्ण विश्व को ध्यान में रखते हुए योजना बनाना चाहते थे, एक ऐसा कार्यक्रम समय तैयार करना, जो प्रत्येक क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों  से जुड़ने का मौका देने के लिए कई घंटों के लिए विस्तृत  हो।

पहला दिन एकल शेड्यूल ब्लॉक के साथ खुलेगा जो पूरे एशिया-ओशिनिया में कार्यालयीन समय  के बाद के घंटों को शामिल करता है, साथ ही अन्य क्षेत्रों समाहित करता है, जिससे सभी क्षेत्रों के लोग इस शुभांरभ का हिस्सा बन सकें।दूसरा दिन लैटिन अमेरिका के लिए दिन के समय और शाम को हैकाथॉन, इस प्रकार अलग किए गए दो शेड्यूल ब्लॉक शामिल होंगे। तृतीय दिवस में यूरोप के लिए दिन के समय और शाम को हैकाथॉन, इस प्रकार अलग किए गए दो शेड्यूल ब्लॉक शामिल होंगे। वैश्विक दिवस में वैश्विक उत्सवों इतर अलग कार्यक्रम होंगे।तीसरे एवं चौथे दिन जो की सप्ताहांत है, औपचारिक विकिमेनिया कार्यक्रम के अतिरिक्त मिलने वाले इस समय का लाभ उठाएंगे।

दिन १ – एशिया – ओशिनिया११ अगस्त दिन २ – अमेरिका १२ अगस्त का प्रारंम्भ दिवस ३ – यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व१३ अगस्त दिन ४ – वैश्विक दिवस १४ अगस्त 
कार्यक्रम के घंटेविकिमेनिया:१०:०० – १५:०० यूटीसी (UTC)विकिमेनिया: १४:०० – १६:०० यूटीसीहैकथॉन: १६:०० – २२:००  यूटीसीविकिमेनिया: २२:०० – १:०० यूटीसीविकिमेनिया: ०९:०० – १२:०० यूटीसीहैकथॉन: १२:०० – १७:००  यूटीसीविकिमेनिया: १७:०० – २०:०० यूटीसीविकिमेनिया: १०:०० – १५:०० यूटीसीवैश्विक उत्सव: १३:०० – १६:०० विकिमेनिया: १६:०० – १९:०० यूटीसी
मूल भाषा की सजीव व्याख्या अरबी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसीअरबी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसीअरबी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसीअरबी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी
अतिरिक्त भाषा की सजीव व्याख्या हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानीब्राजीलियन पुर्तगालीस्वाहिली, तुर्की, यूक्रेनीहिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, ब्राजीलियन पुर्तगाली, स्वाहिली, तुर्की यूक्रेनी
वक्ता इनमें से किसी भी भाषा में प्रस्तुति दे सकते हैं और अंग्रेजी में  इनकी सजीव व्याख्या प्राप्त कर सकते हैं, और अंग्रेजी में प्रस्तुत करने वाले वक्ताओं को इन सभी भाषाओं में सजीव व्याख्या प्राप्त होगी।

स्थानीय व्यक्तिगत कार्यक्रम 

इस हाइब्रिड विकिमेनिया के हिस्से के रूप में, दुनिया भर में विकिमीडिया सम्बद्ध समूह  , वॉच पार्टियों से लेकर एडिट-ए-थॉन्स, सलूम्बर (Slumber) पार्टियों और पिकनिक का आयोजन करेंगे। इनमें से कई आयोजन आभासी (वर्चुअल)  इस व्यापक आंदोलन  के प्रतिभागियों के लिए खुले होंगे। ये व्यक्तिगत कार्क्रम सीधे मुख्य आभासी कार्यक्रम  से जुड़ सकते हैं, या अतिरिक्त घंटों की प्रोग्रामिंग या अतिरिक्त भाषाओं हेतु सहयोग  भी प्रदान कर सकते हैं। इन आयोजनों  के विवरणों को  आगामी  हफ्तों में कार्यक्रम के भाग के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

तो तैयार हैं ?

पंजीकरण शीघ्र ही प्रारंभ  होगा, अतः इसपर अपनी दृष्टि रखें! नवीनतम सूचनाओं  के लिए हमें यहां डिफ या ट्विटर, इंस्टाग्राम अथवा  फेसबुक पर फॉलो करें।