अपने विकिमेनिया महोत्सव अनुभव हेतु योजना बनाएँ

विकिमेनिया महोत्सव संस्करण ११ से १४ अगस्त तक, आभासी (वर्चुअल) और व्यक्तिगत  तौर पर दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यदि आप पहले से ही आभासी कार्यक्रम हेतु पंजीकरण कर चुके हैं तो बढ़िया! हम आपको वहाँ देखने के लिए आतुर हैं ! और यदि आपने अभी तक नहीं किया है, तो आप यहाँ कार्यक्रम के लिए अब से लेकर कार्यक्रम पूर्ण होने की अवधि तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

हमने अभी-अभी विकिमेनिया २०२२ कार्यक्रम की घोषणा की है ,इसपर एक नज़र डालें और उन सत्रों को खोजें जिसे आप सबसे अधिक पसंद करते हैं! आप जब इसे प्रारम्भ करते हैं, तो योजना शुरू करने में आपकी सहायता हेतु यहां एक त्वरित अभिविन्यास दिया गया है।

महोत्सव के चारों ओर अपना रास्ता खोजें

विकिमेनिया महोत्सव संस्करण २०२२ का वर्चुअल कार्यक्रम फीडलूप के माध्यम से होगा। एक व्यक्तिगत कार्यक्रम की तरह, विकिमेनिया २०२२ में मनोरंजन, गतिविधियों, समारोहों, कार्यशालाओं, ट्यूटोरियल आदि ले लिए अलग-अलग स्थान या ‘तम्बू’ (टेंट) होंगे। आप फीडलूप में समय से पहले अपना खुद का शेड्यूल बना सकते हैं, इन टेंट के बीच स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर सकते है ताकि आप वह सब कुछ देख सकें जो आपको सर्वाधिक पसंद हो!

टेंट १, टेंट २ और टेंट ३: 

ये प्रोग्रामिंग के टेंट हैं जो पूरे विकिमेनिया के समय चलेंगे। हमारे पास कीनोट्स, एंडनोट्स, कला, मनोरंजन और सांस्कृतिक हाइलाइट्स, सूचनात्मक व्याख्यान, कार्यशालाएं, चर्चाएं और चक्रण करते हुए  क्षेत्रीय खंड  जो विभिन्न परियोजनाओं को प्रकाशमान करेंगे। हम स्थानीय कार्यक्रम भी दिखाएंगे, जिससे समूह लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे और जो  हमें दिखा सकेंगे कि वे किस पर काम कर रहे हैं।

नेटवर्किंग टेंट

यह विकिमेनिया में एक खुला सामाजिक स्थान है जहाँ आप विस्तारित घंटों के दौरान अन्य विकिमीडियनों के साथ मेलजोल कर सकते हैं। यदि आप औपचारिक कार्यक्रम के बाहर सत्रों की मेजबानी करना चाहते हैं,  तो अधिकतम २५ लोगों के लिए आप इस स्थान का उपयोग अग्रिम रूप से मेलजोल के समय को निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं, अथवा कोई भी बिना पूर्वनिर्धारित  त्वरित मेजबानी कर सकते हैं। यदि आप कार्यक्रम में वक्ता हैं और सत्र समाप्त होने के बाद चर्चा जारी रखना चाहते हैं, तो बातचीत जारी रखने के लिए आप अपने दर्शकों को नेटवर्किंग टेंट पर भेज सकते हैं। 

आप अपने समान रुचियों या कौशल रखने वाले अन्य उपयोगकर्ताओं को भी खोज सकेंगे जिन्हें आप सीखने में रुचि रखते हैं और आप उनसे नेटवर्किंग टेंट में उनसे मिल सकते हैं।तथा नवागंतुकों के लिए, हमारे पास एक अनौपचारिक मित्र प्रणाली होगी जो आपको उन्मुख होने के सुझावों और सहायता के लिए अनुभवी विकिमेनियाई लोगों से जोड़ेगी।

माँगानुसार सामग्री

यदि आप विकिमेनिया महोत्सव के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, तो क्यों ना माँगनुसार अधिक स्ट्रीम करें? ऑन-डिमांड प्रोग्रामिंग कॉमन्स श्रेणी देखें, जहां विकिमीडियन महोत्सव के दौरान और बाद में दूसरों के देखने के लिए सामग्री का योगदान देंगे।

हैकाथॉन

हैकाथॉन – तकनीकी परियोजनाओं पर एक साथ काम करने और नए कौशल सीखने के लिए आम जनता के लिए खुला एक कार्यक्रम है जो  शुक्रवार १२ अगस्त और शनिवार १३ अगस्त को विकिमेनिया कार्यक्रमों के समय के बीच आयोजित किया जाएगा। यह जित्सी (Jitsi) वीडियो सत्र के साथ फीडलूप पर होगा। 

कार्यक्रम का अवलोकन

दिन १ – एशिया – ओशिनिया११  अगस्तदिन २ – अमेरिका १२ अगस्त से प्रारम्भदिन ३ – अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्वअगस्त १३दिन ४ – वैश्विक दिवस१४ अगस्त
कार्यक्रम का समय ९:००  यूटीसी – १५:०० यूटीसीविकिमेनिया : १४:०० – १६:००  यूटीसी 
हैकथॉन: १६:०० – २२:०० यूटीसी
विकिमेनिया: २२:०० – २:००  यूटीसी
विकिमेनिया: ७:०० – १२:००  यूटीसी
हैकथॉन: १२:०० – १७:०० यूटीसी
विकिमेनिया : १७:०० – २०:००  यूटीसी
विकिमेनिया: ८:०० – १२:०० यूटीसी
वैश्विक उत्सव: १२:००  – १५:०० यूटीसी
१५:००  – १९:०० यूटीसी

अभ्यास सत्रों के लिए हमसे जुड़ें

फीडलूप कैसे काम करता है जानना चाहते हैं?  इसे सीखने हेतु हम प्रतिभागियों एवं वक्ताओं  दोनों  के लिए अभ्यास सत्रों का आयोजन करेंगे।  

ये सत्र सोमवार ८ अगस्त और मंगलवार ९ अगस्त को आयोजित किए जाएंगे जिससे सभी समय क्षेत्र समायोजित हो सकें  भागीदारी विवरण विकिमेनिया विकी के हेल्प डेस्क पृष्ठ पर उपलब्ध है।

तो मिलते हैं आपसे विकिमेनिया:महोत्सव संस्करण में!

चाहे यह आपका पहला अथवा कई विकिमीडिया कार्यक्रमों में से एक है जिसमें आपने भाग लिया हो , विकिमेनिया:महोत्सव संस्करण! विकिमीडिया आंदोलन के सभी उल्लेखनीय कार्यों से जुड़ने, आनंद लेने और प्रेरणा लेने के लिए विकिमीडियनों को एक साथ लाने के लिए एक स्वागत योग्य स्थान होगा। 

अभी भी प्रश्न हैं? हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें, चलिए आपसे इस साल के विकिमेनिया में मिलते हैं!