विकिमेनिया २०२२ में व्यक्तिगत रूप से भाग लें

इस वर्ष का विकिमेनिया आभासी (वर्चुअल) और व्यक्तिगत  (इन पर्सन) रूप से हो रहा है, लगभग ५० कार्यक्रमों  के साथ जिसमें दुनिया भर में व्यक्तिगत कार्यक्रम आंदोलन संबद्ध और अन्य समूहों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं जो विकिमीडियनों को पिज्जा पार्टियों, पिकनिक, वॉचथॉन और अधिक के साथ उत्सव मनाने के लिए एक साथ लाएंगे!

आप इनमें से कुछ इन-पर्सन इवेंट को मुख्य वर्चुअल प्रोग्राम में शामिल होते हुए भी देख पाएंगे — १२ तारीख को हमारे साथ  विकिमीडिया मेक्सिको और २०२१ से मारियाची बैंड का एक रीप्राइज़ है! तथा अंतिम दिन १४ तारीख को, हमारे पास पिछले मेजबान स्थान एसिनो लारियो, जो कि इटली से हैं अपनी आभासी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अफ्रीका २०२१ के आयोजन के लिए कई नवागंतुकों का घर था और इस वर्ष पूरे महाद्वीप में २० कार्यक्रम हो रहे हैं। लैटिन अमेरिका में मेक्सिको से लेकर सैंटियागो, चिली तक सभी जगह कार्यक्रमों का प्रसार हो रहा है। भारत देश में चार कार्यक्रम हो रहे हैं! 

यदि इनमे से किसी भी कार्यक्रम में भाग लेना चाहते है तो आयोजक, कार्यक्रम तिथि एवं समय तहा इसमें किस प्रकार पंजीकरण करें इसके जानकारी  विकिमीडिया विकी पेज  पर प्राप्त कर सकते हैं।  यदि आप एक मेजबान हैं या कार्यक्रम में  भाग लेने के लिए साथ जा रहे हैं, तो हमें यह देखना और सुनना अच्छा लगेगा कि चीजें कैसे चलती हैं! आप हमें जानकारी, फोटो और वीडियो wikimania@wikimedia.org और हमें टैग करके (फेसबुक/इंस्टाग्राम पर @wikimania.conference और ट्विटर पर @wikimania) या आधिकारिक हैशटैग #Wikimania2022 का उपयोग करके आप  सोशल चैनलों पर साझा कर सकते हैं। 

विभिन्न क्षेत्रीय कार्यक्रम

लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में

लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन क्षेत्र के सात देशों में आठ कार्यक्रम हैं। विकिमीडिया मेक्सिको १२,१३, और १४ अगस्त को कुर्नवाका में कार्यक्रम को देखने की  पार्टी की मेजबानी करेगा। वे अपने समुदाय के साथ बारबेक्यू और कराओके की रात जैसी गतिविधियां होंगी। दूसरा कार्यक्रम वेराक्रूज़ में १२ अगस्त को होने जा रहा है।  

विकिमीडिया वेनेज़ुएला और विकिमीडिया स्माल प्रोजेक्ट्स  विकिमीडियाई लोगों और इस समुदाय के बारे में अधिक जानने के इच्छुक लोगों के लिए एक सम्मेलन की योजना बना रहे हैं। इसकी अधिक जानकारी यहाँ है।

विकिमीडिया कोलंबिया भी विकिडिया की योजना बना रहा है, जोकि कोलंबियाई चेप्टर के स्वयंसेवकों के लिए एक कार्यक्रम है। विकी मोमेंटो ब्रासील एक कार्यक्रम  विकी ओकुपा सांता लियोपोल्डिना विकी मूविमेंटो का आयोजन कर रहा है जिसमें दिन और रात के समय का फोटो वॉक, सहयोगी मानचित्रण, एक एडिथ-ए-टन और म्यूज़ू डो कोलोनो संग्रह का डिजिटलीकरण शामिल होगा। विकिमीडिया अर्जेंटीना सांता फ़े में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है और इसमें देश भर के लोगों के साथ एक सामुदायिक बैठक तथा पारिस्थितिक रिजर्व में एक सफारी यात्रा होगी । चिली और हैती में कार्यक्रम से पहले और उसके दौरान मीटअप भी हो रहे हैं।

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में दो कार्यक्रम होंगे। विकिमीडिया ट्यूनीशिया मोनास्टिर में एक सामुदायिक बैठक और एक वॉच पार्टी का आयोजन कर रहा है। वे उपयोगकर्ता समूह की बोर्ड समिति को भी बदलेंगे और यह आयोजन का हिस्सा होगा। सूडान समूह भी एक बैठक की योजना बना रहा है। 

अफ्रीका

यहाँ कई विकिमेनिया इन-पर्सन कार्यक्रम हो रहे हैं जिनमें वॉच पार्टी, वर्कशॉप और प्रशिक्षण शामिल हैं जो पूर्व, पश्चिम और दक्षिण अफ्रीका में होंगे। निम्नलिखित कुछ समुदाय भी आयोजन कर रहे हैं:

विकिमीडिया दक्षिण अफ्रीकादो विकिमेनिया मीट-अप; केपटाउन और जोहान्सबर्ग में होंगे। केपटाउन में इन-पर्सन इवेंट तीन दिनों (१२-१४  अगस्त) तक चलेगा जबकि जॉबर्ग मीट अप केवल एक दिन (१३ अगस्त) तक चलेगा।

विकिमीडिया उपयोगकर्ता समूह नाइजीरिया, इग्बो विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह, योरूबा विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह में व्यक्तिगत रूप से लागोस, नाइजीरिया में  ४ दिवसीय क्षेत्रीय कार्यक्रम की  एक संयुक्त विकीमेनिया की भी योजना बना रहे हैं जिसमें चर्चा, बैठक, प्रशिक्षण और कार्यशालाएं शामिल होंगी।  

यूरोप और उत्तरी अमेरिका यूरोप

यहाँ कुल नौ कार्यक्रम हो रहे हैं, पिछले मेजबान शहरों जैसे लंदन, स्टॉकहोम के साथ और एसिनो लारियो व्यक्तिगत रूप से मिलाने का कार्यक्रम है। उत्तरी अमेरिका में न्यू यॉर्क मेजबान द विकी वर्ल्ड्स फेयर  पूरे दिन शनिवार १३  अगस्त, २०२२  को क्वींस संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा ।

एशिया 

पूर्व एशिया जैसे जापान, थाईलैंड और फिलीपींस समुदायों में होने वाले कार्यक्रमों का गढ़ है। दक्षिण एशिया में इस क्षेत्र में ४ भाषा समुदायों, २ देशों और एक डेवलपर समुदाय को कवर करते हुए 5 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विकिमेनिया २०२२, बांग्लादेश संस्करण  विकिमेनिया  के अवसर पर १२ अगस्त, २०२२  को विकिमीडिया बांग्लादेश द्वारा आयोजित  दिन भर का एक क्षेत्रीय सम्मेलन है । इस सम्मेलन में विकिमीडिया के तहत परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया, अन्य विकी, खुला ज्ञान आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामाजिक और तकनीकी पक्ष को प्रस्तुत और चर्चा की जाएगी।

विकिमेनिया मदुरै २०२२  ग्लोबल विकिमेनिया सम्मेलन २०२२ की ओर से तमिलनाडु के मदुरै में १४ अगस्त, २०२२ को तमिल विकिमीडियनों की एक स्थानीय बैठक है। मीटअप में कुछ विशेष मेहमानों के लिए वार्ता, परियोजना परिचय, उद्घाटन समारोह और सम्मानजनक उल्लेख होंगे। यह आयोजन विकिमेनिया के आभासी (वर्चुअल) कार्यक्रम से भी जुड़ा होगा।

विकिमेनिया मैंगलोर २०२२ कर्नाटक के मैंगलोर में आयोजित करावली विकिमीडियनों की स्थानीय बैठक है। वे १३ अगस्त को  करावली विकिमीडियनों हेतु मैंगलोर में विकिमेनिया २०२२ की स्थानीय बैठक कार्यक्रम का आयोजन व्यक्तिगत एवं आभासी प्रतिभागियों हेतु करेंगे। पूरे दिन के कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, समूह कनेक्ट गतिविधियां, विशेष वार्ता और समूह के भविष्य और उनकी गतिविधियों पर चर्चा शामिल होगी। 

इंडिक मीडियाविकि डेवलपर्स यूजर ग्रुप बैंगलोर, कर्नाटक में ३ दिवसीय हैकथॉन का आयोजन १२ से १४ अगस्त, २०२२ तक कर रहा है। इसका एक ट्रैक हैकथॉन को समर्पित है जबकि दूसरा ट्रैक ऑनलाइन विकिमेनिया कार्यक्रमों में भाग लेने और उनसे जुड़ने के लिए है। हैकाथॉन एक, प्रतिभागी द्वारा नेतृत्व वाला ट्रैक है और प्रतिभागी पूर्व-सूचीबद्ध कार्यों के सेट से अपनी पसंद के अनुसार परियोजना (प्रोजेक्ट) को चुनेंगे और उस पर काम करेंगे। वे ३-दिवसीय आयोजन के दौरान विकिमेनिया उत्सव समारोह में शामिल होंगे और प्रतिभागियों को विकिमेनिया २०२२ के दौरान अपने अनुभवों को सीखने, योगदान करने और साझा करने के लिए विभिन्न चर्चाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वे नए लोगों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने और विकिमेनिया तथा  विकिमीडिया आंदोलन के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और दुनिया भर के साथी डेवलपर्स के साथ संपर्क  बनाने में उनकी सहायता करते हैं।

उड़िया विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह १३ और १४ अगस्त, २०२२ को भुवनेश्वर, ओडिशा में २ दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसमें उपयोगकर्ता समूह के सभी सदस्यों को मिलने, आदान-प्रदान करने और सीखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन मौजूदा संपादकों के लिए आवश्यक कौशल को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। 

No comments

Comments are closed automatically after 21 days.