विकिमीडिया फाउंडेशन के लिए प्रपत्र (फार्म) ९९० की मुख्य विशेषताएँ

विकिमीडिया फाउंडेशन की चल रही संगठनात्मक नीतियों और प्रथाओं के बारे में श्रृंखला के भाग के रूप में, यह डिफ पोस्ट फॉर्म ९९९० के बारे में और अधिक जानकारी साझा करता है, जोकि संयुक्त राज्य अमेरिका में गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए आवश्यक एक सूचनात्मक कर (टैक्स) फॉर्म है। टैक्स फॉर्म ९९० विकिमीडिया फाउंडेशन के वित्तीय स्वास्थ्य और प्रशासन प्रथाओं के बारे में जानकारी का सारांश देता है, और यह प्रत्येक वर्ष प्रकाशित होता है। वित्तीय वर्ष २०२२-२०२२ के लिए हमारा फॉर्म ९९० अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

इस वर्ष विकिमीडिया फाउंडेशन कुछ नया करने का प्रयास कर रहा है। यहाँ डिफ पर फॉर्म ९९० से प्रारम्भ करके, हम इस दस्तावेज़ की जटिलता से अपरिचित किसी भी व्यक्ति के लिए सामग्री को अधिक सुलभ और समझने योग्य बनाने की उम्मीद करते हैं। विशेष रूप से, हम इस वर्ष के फॉर्म से कुछ प्रमुख नंबरों को हाइलाइट करते हैं, और अतिरिक्त डेटा स्रोतों के लिंक साझा करते हैं जहाँ फाउंडेशन नियमित रूप से हमारे वित्त और प्रथाओं के बारे में जानकारी प्रकाशित करता है।

फॉर्म ९९० से मुख्य बिन्दु (takeaways)

फॉर्म ९९० में बारह खण्ड हैं, और इसमें कर अनुपालन, शासन, संगठन की बैलेंस शीट, राजस्व और व्यय जैसे विषय सम्मिलित हैं। हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में प्रत्येक अनुभाग का पूरा विवरण उपलब्ध है। साथ में, ये खण्ड पिछले वित्तीय वर्ष के लिए संगठन के समग्र वित्तीय स्वास्थ्य का एक चित्र प्रदान करते हैं, जिसमें वार्षिक लेखापरीक्षा रिपोर्ट के समान वित्तीय विवरण होते हैं। इस वर्ष के फॉर्म ९९० में कई महत्वपूर्ण बातें सम्मिलित हैं

  • विकिमीडिया परियोजनाओं के समर्थन में वृद्धि: २०२१-२०२२ के वित्तीय वर्ष में, फाउंडेशन ने कार्यक्रम सेवाओं में ७७% का निवेश किया, जोकि वित्तीय वर्ष २०२०-२०२१ की ७३% की तुलना में ४ प्रतिशत अंकों की वृद्धि है। यह उपाय दर्शाता है कि संगठन के खर्च का कितना भाग उन कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए आवंटित किया गया है जो इसे वितरित करने के लिए उपलब्ध हैं। यह उन तीसरे पक्ष के मानकों को पार करता है जो बताता है कि कितना गैर-लाभकारी संगठनों को कार्यक्रमों पर खर्च करना चाहिए, और जो कि उनके बजट का अधिकांश भाग होना चाहिए (बैटर बिजनेस ब्यूरो के अनुसार ६५% से अधिक)।
  • सामुदायिक अनुदान में वृद्धि: वित्तीय वर्ष २०२१-२०२२ के दौरान, फाउंडेशन को दान और अनुदान के माध्यम से कुल $१६४.२ मिलियन का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग $९ मिलियन की वृद्धि थी। फाउंडेशन ने वित्तीय वर्ष २०२१-२०२२ में अपने अनुदान कार्यक्रम को पिछले वित्त वर्ष के $१०.१M से बढ़ाकर $१५.२M कर दिया।
  • व्यापक अभिशासन नीतियाँ: फाउंडेशन एक स्थापित गैर-लाभकारी संगठन के रूप में शासन के लिए कई सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करता है। फ़ॉर्म ९९० में हितों के टकराव, व्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा, डेटा प्रतिधारण और अभिशासन की प्रथाओं के लिए दिशानिर्देश, फाउंडेशन की बोर्ड संरचना, मतदान अधिकार और स्वतंत्रता से संबंधित सहित हमारे दृष्टिकोण के बारे में लिखित नीतियों की पुष्टि करने वाला एक खण्ड सम्मिलित है। इन अभिशासन नीतियों और प्रथाओं ने हमें चैरिटी नेविगेटर जैसी वेबसाइटों से उच्चतम रेटिंग प्राप्त करने में मदद की है।

इस वर्ष के फॉर्म ९९० में नेतृत्व परिवर्तन पर रिपोर्टिंग

फॉर्म ९९० में वेतन के साथ-साथ अतिरिक्त भुगतान सहित किसी संगठन में उच्चतम भुगतान वाले व्यक्तियों के बारे में क्षतिपूर्ति की जानकारी उजागर करने की भी आवश्यकता है। इस वर्ष के फॉर्म ९९० में विकिमीडिया फ़ाउंडेशन में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की अवधि की रिपोर्ट है, जिसमें सीईओ का पद छोड़ना भी शामिल है। बड़े संगठनों में, गैर-लाभकारी सहित, उन अधिकारियों के लिए यह आम बात है, जो पारस्परिक रूप से बातचीत किए गए समझौतों के हिस्से के रूप में अलग-अलग भुगतान प्राप्त करने के लिए स्वेच्छा से प्रस्थान करते हैं। इन समझौतों को न्यासी बोर्ड द्वारा अनुमोदित है। कार्यकारी पैकेजों की राशि और घटकों में आम तौर पर वेतन, प्रदर्शन, जिम्मेदारी का स्तर, संगठन में कार्यकाल, और अन्य सेवाओं सहित कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है, जो परिवर्तनकाल के दौरान फाउंडेशन प्रदान करते हैं, बाहरी बाजार की स्थितियों के अतिरिक्त उनके लिए भूमिका के प्रकार पर भी निर्भर करता है। इस वर्ष का फॉर्म ९९० विकिमीडिया के पूर्व अधिकारियों के साथ हुए ऐसे कई समझौतों को दर्शाता है।

क्षतिपूर्ति और विच्छेद नीति हेतु दिशानिर्देश

मुआवजे के लिए फाउंडेशन के दृष्टिकोण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और जो कई कारकों पर आधारित होती है। इन कारकों में बाहरी बेंचमार्क सम्मिलित हैं जो एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में उद्योगों में समान भूमिकाओं के औसत आधार वेतन (जैसे ५० प्रतिशतक) के आधार पर स्थापित तृतीय पक्ष के क्षतिपूर्ति हेतु सर्वेक्षण का उपयोग कर सेट किए गए हैं। फाउंडेशन ने हाल ही में शामिल हुए (सीईओ, सीपीटीओ) नए अधिकारियों के लिए क्षतिपूर्ति को सक्रिय रूप से प्रकाशित किया, हालाँकि रिपोर्टिंग की अवधि के कारण इस डेटा को इस फॉर्म ९९० में प्रकट करने की आवश्यकता नहीं है।

इस जनवरी में, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन ने एक नई मानकीकृत विच्छेद नीति प्रस्तुत की, जिसे इस श्रृंखला के भाग के रूप में एक डिफ पोस्ट में साझा किया गया था। इस मानकीकृत नीति के कार्यान्वयन से पहले दो अतिरिक्त अधिकारियों को पृथक्करण भुगतान भविष्य के फॉर्म ९९० में प्रकट किया जाएगा।

वित्तीय पारदर्शिता और दृश्यता के प्रति प्रतिबद्धता

फॉर्म ९९० कई वित्तीय दस्तावेजों में से एक है जो फाउंडेशन की वित्तीय और संगठनात्मक नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए फाउंडेशन की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हम अपनी वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट, वार्षिक योजना सहित कई अन्य दस्तावेज़ प्रकाशित करते हैं, और इस ब्लॉग श्रृंखला में क्षतिपूर्ति की प्रथाओं, वैश्विक दिशानिर्देशों और भर्ती के लिए हमारे दृष्टिकोण के बारे में अन्य पोस्ट शामिल हैं, जो बजट की विस्तृत जानकारी और क्षतिपूर्ति के सिद्धांतों और मानकीकृत नीतियों पर पारदर्शिता प्रदान करते हैं ।

साथ में, इन दस्तावेजों का उपयोग संगठन के वित्तीय स्वास्थ्य को मापने के लिए गैर-लाभकारी रेटिंग संगठन, चैरिटी नेविगेटर जैसे संगठनों द्वारा किया जाता है। प्रत्येक वर्ष, विकिमीडिया फाउंडेशन को चैरिटी नेविगेटर से “जवाबदेही और पारदर्शिता” पर रेटिंग प्राप्त होती है। स्कोर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचना और शासन नीतियों के सोलह अलग-अलग मैट्रिक्स को ट्रैक करता है।

वर्ष प्रति वर्ष, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन इन सभी मानदंडों मानदण्डों को पूरा करना जारी रखता है, और फ़ाउंडेशन के कार्यक्रमों, प्रथाओं और रिपोर्टों के ऑन-विकी प्रलेखन की कानूनी आवश्यकताओं से भी परे जाता है। इस वर्ष, हमने फॉर्म ९९० के आसपास पहले से कहीं अधिक संदर्भ और जानकारी साझा की है, और आने वाले महीनों में अतिरिक्त जानकारी के साथ इस डिफ श्रृंखला को जारी रखने का इक्छा रखते हैं।

No comments

Comments are closed automatically after 21 days.