बिहाइंड द स्क्रीन – दक्षिण एशिया

पाठकों, योगदानकर्ताओं, विकासकर्ताओं और बढ़ती संभावनाओं का एक क्षेत्र

बिहाइंड द स्क्रीन, दक्षिणी एशिया की विस्तृत श्रृंखला का भाग है जो उन अथक परिश्रमी विकिमीडियनों के लिए उत्सव मनाता है जो निःशुल्क ज्ञान को संभव बनाते हैं। यह साझा करने, सम्मान करने और प्रभाव का उत्सव मनाने के सरल उद्देश्य के साथ ESEAP की कहानियों को ‘स्क्रीन’ पर लाता है। इस श्रृंखला का उद्देश्य विकिमीडिया फाउंडेशन की वार्षिक योजना (२०२३-२०२४) में निहित, ज्ञान समानता के आंदोलन की रणनीति के लक्ष्य को आगे बढ़ाना और एक मजबूत क्षेत्रीय फोकस के माध्यम से इसे आगे बढ़ाना है। यह श्रृंखला विशेष रूप से हमारे हालिया क्षेत्रीय प्रभाव का उत्सव मनाती है।

दक्षिण एशिया में ८ देश शामिल हैं और इसमें विश्व की लगभग २५% आबादी रहती है, और यह १.९ बिलियन लोगों का घर है, जो इसे विश्व में सर्वाधिक जनसँख्या वाले क्षेत्रों में से एक बनाता है और विकिमीडिया आंदोलन में भी। २०२२ में, दक्षिण एशिया ने विकिमीडिया परियोजनाओं पर वैश्विक पृष्ठ दृश्यों में ६.५% का योगदान दिया। इनमें से लगभग ७५% योगदान मोबाइल फोन से आए। दक्षिण एशियाई देशों में, भारत अपनी पढ़ने और संपादन की उच्च दरों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुल पृष्ठ दृश्यों के आधार पर भारत शीर्ष ५ देशों में है और अंग्रेजी विकिपीडिया पर सक्रिय संपादकों के मामले में भी शीर्ष ३ देशों में है। उपयोग के मामले में, भारत में शीर्ष ५ सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली भाषाएँ विकिपीडिया हैं: अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तमिल विकिपीडिया।

बिहाइंड द स्क्रीन, दक्षिणी एशिया भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से हमारे समुदाय के सदस्यों की ७ आवाज़ें स्क्रीन पर लाएँ। यह क्षेत्र के सामग्री और तकनीकी योगदानकर्ताओं दोनों को अपनी अंतर्दृष्टि, प्रेरणा और प्रभाव साझा करने के लिए एक साथ लाता है।

दक्षिण एशियाई समुदाय बहुत जीवंत है और हमारे पास बहुत अधिक ऊर्जा है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो विभिन्न भाषाओं में लिखते हैं। मैं दक्षिण एशियाई समुदाय में एक महान भविष्य देखता हूं और मुझे आशा है कि जैसे-जैसे पाठकों की संख्या बढ़ती रहेगी, हमारी संपादकीय भूमिका भी बढ़ती रहेगी।

नेथा हुसैन, विकिमीडियन ऑफ द ईयर २०२१, और विकिमीडियन ऑफ केरल यूजर ग्रुप की सदस्या ।

फिल्म में, आप इन समुदाय के सदस्यों की प्रेरणा, आकांक्षा और यात्रा के बारे में सुनेंगे जिन्होंने हाल ही में संपन्न और बहुप्रतीक्षित विकीकॉन्फ्रेंस इंडिया, २०२३ के मौके पर अपने अनुभव साझा किए।

  1. Chinmayee Mishra, उड़िया विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह से
  2. Siva Kosaran, विकिमीडिया कम्युनिटी ग्रुप श्रीलंका से
  3. Shabab Mustafa, विकिमीडिया बांग्लादेश से
  4. Biplab Anand, मैथिली विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह, नेपाल से
  5. Netha Hussain, वर्ष २०२१ की विकिमीडियन ऑफ़ थे ईयर, और केरल विकिमीडियन उपयोगकर्ता समूह की सदस्य ।
  6. Nivas Ramisetty, समन्वयक- विकीकॉन्फ्रेंस इंडिया, २०२३, और इंडिक मीडियाविकी डेवलपर्स यूजर ग्रुप के सदस्य
  7. Jay Prakash, वर्ष २०२१ के विकिमीडियन ईयर और इंडिक-टेककॉम और इंडिक मीडियाविकी डेवलपर्स यूजर ग्रुप के सदस्य
  8. Rachit Sharma, आंदोलन के वरिष्ठ संचार विशेषज्ञ (दक्षिण एशिया), विकिमीडिया फाउंडेशन
बिहाइंड द स्क्रीन – दक्षिणी एशिया, को देखने के लिए पूरा वीडियो देखें!

उपशीर्षक हिंदी और नेपाली में उपलब्ध हैं।