सूरीनाम की राजधानी ऑस्कर फिश और अरुणाचलेश्वर मंदिर में क्या समानता है?

Translate this post

मिलिए मीनाक्षी से, मलयालम विकिपीडिया की प्रबंधक एवं अप्रेल माह की प्रसिद्ध विकिमीडियन

विकीकॉन्फ्रेंस इंडिया, हैदराबाद में मीनाक्षी नंदिनी

जलजामोनी (Jalajamoni), जिन्हें भारतीय विकिमीडिया समुदाय में उनके उपयोगकर्ता के नाम Meenakshi nandhini (मलयालम में) से जाना जाता है, मलयालम विकिपीडिया पर एक कुशल संपादक और प्रबंधक हैं। इस महीने विकिमीडिया, हमारे आंदोलन में उनके असाधारण योगदान का उत्सव मना रहा है।

मीनाक्षी ने पहली बार मलयालम विकिपीडिया पर तब ध्यान दिया जब वह और उनकी बेटी औषधीय पौधों के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर खोज कर रही थीं। मलयालम भारत में 3.4 करोड़ से अधिक लोगों और प्रवासियों में लाखों लोगों द्वारा बोली जाती है। मीनाक्षी ने पाया कि मलयालम विकिपीडिया में सूचनाओं के साथ-साथ ज्ञान का अंतराल भी था, और इसने उन्हें सम्मोहित किया, जिससे उन्हें संपादन शुरू करने के लिए प्रेरित किया, और वह तब से रुकी नहीं।

उनका प्रथम संपादन ४ नवंबर २०१७ को हुआ था और वह अंततः मलयालम विकिपीडिया पर एक समर्पित योगदानकर्ता और प्रबंधक बन गईं। मीनाक्षी को मलयालम में ८.७६२ और अंग्रेजी में २५ लेख लिखने पर गर्व है, साथ ही विकिस्रोत और विकिडाटा पर किए कुछ संसम्पादनों पर भी हैं। पारामारिबो (मूल मलयालम में) पर उनके द्वारा काम किया गया पहला लेख, मलयालम विकिपीडिया पर प्रदर्शित किया गया। उन्होंने और पढ़ा, अधिक संपादित किया, और विभिन्न प्रतियोगिताओं और अभियानों में भाग लिया, जैसे कि विकिपीडिया एशियन मंथ और कई 100wikidays चुनौती। घर में अकेलापन महसूस करने वाली मीनाक्षी कभी-कभी सुबह से शाम तक विकिपीडिया पर रहती थीं, एक दिन में २५ लेख लिखती थीं। उनके दो सबसे पसंदीदा फीचर लेख ऑस्कर फिश (मूल मलयालम) और अरुणाचलेश्वर मंदिर (मूल मलयालम में ) हैं। वैज्ञानिक लेख, स्वास्थ्य देखभाल, महिलाओं की जीवनी, और इतिहास से संबंधित लेख, वनस्पति पौधों और पेंटिंग्स उनके पसंदीदा विषयों में से हैं।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इतना योगदान करने के लिए क्या प्रेरित करता है, तो मीनाक्षी ने जवाब दिया, “विकिपीडिया भविष्य के लिए एक खजाना है। विकिपीडिया पर एक घंटा बिताने से लाखों लोगों को लाभ हो सकता है।”

मीनाक्षी देखती हैं कि उनके समुदाय के संपादकों में से कुछ रखरखाव और सुधार के लिए लेखों को टैग करने में तेज हैं। वह लिखने और सुधारने में मदद करने के लिए चुनौती लेने के लिए और अधिक आमंत्रित करती है। वह गर्व से साझा करती हैं कि उनके लेखों को शायद ही कभी सुधार के लिए टैग किया जाता है और यदि वे हैं, तो वह उन्हें तुरंत ठीक कर देंगी। उनकी परियोजना में संबंधित चुनौतियाँ मशीन-अनुवादित लेख और एक-वाक्य वाले स्टब्स हैं जिनमें कुछ सक्रिय संपादकों को ठीक करने और सुधारने में सहायता मिलती है। फिलहाल, मलयालम समुदाय में कुछ सक्रिय व्यवस्थापक हैं, और वह उम्मीद करती है कि अधिक पहुँच और अधिक ऑफ़लाइन गतिविधियों के साथ-साथ ऑनलाइन के साथ उसका समुदाय फल-फूल सकता है और बढ़ सकता है।

ऐतिहासिक रूप से, प्रतियोगिताओं और अभियानों ने नए संपादकों को उसके समुदाय में लाने में सहायता की है, लेकिन बिना चुनौतियों के भी नहीं, और आंदोलन में कई समुदायों में सामान्यतः संपादकों को बनाए रखना कठिन है। मीनाक्षी ने यह भी देखा है कि कैसे सत्यापन और तटस्थता के बजाय राजनीति और वाद-विवाद विकिपीडिया के खिलाफ अविश्वास भरी बयानबाजियों में योगदान कर सकते हैं। अपने समुदाय में, वह व्यक्तिगत आख्यानों और ध्रुवीकृत लेखों से दूर रहने प्रयास करती हैं।

कई उत्तरदायित्व उत्तरददायित्वों के साथ एक सच्चे विकिमीडियन की तरह, मीनाक्षी पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं और अपने गृहनगर त्रिवेंद्रम, केरल, भारत में एक दवा की दुकान चलाती हैं। उनकी बेटी (मोनुशा) भी मलयालम में एक सक्रिय विकिमीडियन है जो जैव प्रौद्योगिकी में अपनी पीएचडी पूरी करने के करीब है। उसकी माँ को उनपर बहुत गर्व है।

Can you help us translate this article?

In order for this article to reach as many people as possible we would like your help. Can you translate this article to get the message out?

No comments

Comments are closed automatically after 21 days.