बिहाइंड द स्क्रीन – विकिमीडिया के वैश्विक आंदोलन की प्रभावशाली यात्रा का इतिहास

बिहाइंड द स्क्रीन विकिमीडिया फाउंडेशन की संचार टीम की एक पहल है जिसका उद्देश्य उन अथक विकिमीडियनों के लिए उत्सव मनाना है जो निःशुल्क ज्ञान को संभव बनाते हैं। यह हमारे वैश्विक आंदोलन के विभिन्न क्षेत्रों की कहानियों को बहुभाषी प्रारूप में सभी क्षेत्रों में प्रभाव को साझा करने, सम्मान देने और उत्सव मनाने के सरल उद्देश्य के साथ ‘स्क्रीन’ पर लाता है।

एक आंदोलन के रूप में हम ज्ञान साझा करने के लिए अनजान नहीं हैं, हम दैनिक आधार पर निःशुल्क और आसानी से इस ज्ञान में योगदान करते हैं। लेकिन हमारे जैसे विविध, विकेंद्रीकृत और विकसित आंदोलन के लिए, अपनी कहानियों को साझा करना और आंदोलन के भीतर हमारे आंदोलन के बारे में ज्ञान फैलाना हमारे साझा प्रभाव का उत्सव मनाने के लिए महत्वपूर्ण है। हमें मनुष्यों (और बॉट्स!) का जश्न मनाने की ज़रूरत है – बिहाइंड द सीन!

हमारे आंदोलन के प्रभाव की कहानियों को उजागर करने और साझा करने की हमारी यात्रा पिछले साल शुरू हुई थी अफ़्रीका में जहाँ हमने युवाओं और नेतृत्व विकास के आसपास सामुदायिक प्रयासों के बारे में सुना। फिर हम गए लैटिन अमेरिका जहाँ हमने लिंग और शिक्षा पर जमीनी रचनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से सुना।

फिर हम चले गए मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका (MENA) वह क्षेत्र जहाँ हम सभी अपने समुदाय के व्यक्तिगत प्रभाव और मूल कहानियों से प्रेरित हुए। मध्य और पूर्वी यूरोप (सीईई) क्षेत्र ने हमें क्षेत्र में अभियानों पर उनके प्रभाव और फोकस के बारे में बताया।

 पूर्व, दक्षिणपूर्व एशिया और प्रशांत (ईएसईएपी) हमें ESEAP में आंदोलन की गहराई, विविधता और सहयोग के बारे में बताया। हमने अपनी यात्रा दक्षिण एशिया में समाप्त की जहाँ हमने समुदाय के सदस्यों से उनके जीवन, प्रेरणाओं, यात्राओं और प्रभाव के बारे में सुना। हमने अपने सामग्री योगदानकर्ताओं की आवश्यकताओं को तकनीकी डेवलपर्स के साथ मिलाने पर उनके काम के बारे में भी सुना।

इन कहानियों को हमारे समुदाय के सदस्यों द्वारा सुनाया और बताया गया जो व्यापक प्रभाव अर्जित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। श्रृंखला में हजारों संपादकों, योगदानकर्ताओं, डेवलपर्स, आयोजकों और स्वयंसेवकों की के पुराने और नए दोनों आवाजें सम्मिलित थीं।

ये कहानियाँ न केवल साझा करने और उत्सव` मनाने हेतु महत्वपूर्ण हैं, बल्कि हमें समुदाय के सदस्यों के अनूठे दृष्टिकोण भी प्रदान करती हैं, जो स्वयं को उन समुदायों से कहीं बड़े मिशन के लिए समर्पित करते हैं जिनकी वे सेवा करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम व्यापक दर्शकों तक पहुँच सकें, कहानियों का अनुवाद और उपशीर्षक अंग्रेजी के अलावा अन्य १३ भाषाओं (अरबी, बहासा इंडोनेशिया, फ्रेंच, हिंदी, जापानी, मंदारिन चीनी, नेपाली, पोलिश, रूसी, स्पेनिश, स्वाहिली, सर्बियाई और यूक्रेनी) में दिया गया है।

बिहाइंड द स्क्रीन के अंतर्गत सभी कहानियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह वीडियो स्क्रीन के पीछे की हमारी यात्रा में कैप्चर की गई कुछ कहानियों का त्वरित पुनर्कथन है, लेकिन पूरे क्षेत्र में कई और भी विकीमीडियन हैं और उनके प्रभाव की कहानियाँ हैं, जिन्हें बताया जाना चाहिए। बिहाइंड द स्क्रीन उन अद्भुत लोगों का उत्सव मनाने के लिए, मूवमेंट कम्युनिकेशंस टीम ने हाल ही में ‘विकीउत्सव मनाओ‘ (विकिसेलीब्रेट) लॉन्च किया है, ये एक सहयोगी परियोजना है जिसमें हम एक असाधारण विकिमीडियन को चुनते हैं और मासिक आधार पर उनके योगदान का उत्सव मनाते हैं।

हमें उम्मीद है कि ‘बिहाइंड द स्क्रीन’ और विकीसेलेब्रेट, दोनों हम सभी को सभी ज्ञान के योगदान में योगदान की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

विश्व भर से ‘बिहाइंड द स्क्रीनस्क्रीन ‘ के स्नैपशॉट देखने के लिए पूरा वीडियो देखें।

उपशीर्षक अरबी, इंडोनेशियाई, फ़्रेंच, हिंदी, रूसी, स्पैनिश, स्वाहिली और यूक्रेनी भाषाओं में उपलब्ध हैं।

No comments

Comments are closed automatically after 21 days.