
समय आ गया है अपनी भूमिका निभाएँ और सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि को चुनने में सहायता करें। ६ दिसंबर से १९ दिसंबर, २०२२ तक, विकिमीडियन को अपने पसंदीदा विकिमीडिया ध्वनि लोगो प्रविष्टियों के लिए मतदान करने हेतु हर जगह पर आमंत्रित किया जा रहा है।
क्या आपने सुना है?
सभी भाग लेने के लिए आमंत्रित है। विकिमीडिया ध्वनि लोगो के लिए मतदान हेतु , आपका एक विकिमीडिया खाता होना चाहिए जो किसी भी परियोजना पर अवरुद्ध न हो, बॉट न हो, और ५ दिसंबर, २०२२, २३:५९ यूटीसी तक बनाया गया हो। इस तिथि के बाद खोले गए खातों को भाग लेने के लिए १० सम्पादनों की आवश्यकता होगी। हमने उन लोगों का स्वागत करने के लिए एक नवागंतुक पृष्ठ बनाया है, जो अबतक हमारी परियोजनाओं से अपरिचित हैं जिससे वे आगे बढ़ें और योगदान देना प्रारम्भ करें।
हमारे आंदोलन के अनुरूप
हम काफी समय से ध्वनि लोगो के बारे में बात कर रहे हैं। दुनिया भर में आभासी आवाज सहायकों का उपयोग और उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। विकिमीडिया सामग्री भी हर जगह है, लेकिन अक्सर उसकी सही ढंग से या लगातार पहचान नहीं की जा पाती जाती है। ध्वनि लोगो आमतौर पर १ से ४ सेकंड के बीच ध्वनियों का एक संक्षिप्त संग्रह होता है। हमारा ध्वनि लोगो श्रव्य उपयोगों और उपकरणों की एक श्रृंखला में विकिमीडिया सामग्री की पहचान करने का एक नया तरीका होगा।
हमारे पास आंदोलन में दृश्य लोगो प्रतियोगिताओं की एक समृद्ध विरासत है, पीछे देखें तो ये विकिपीडिया पहेली ग्लोब लोगो और हाल ही में २०२० में मीडियाविकी (MediaWiki) लोगो परिवर्तन और २०२१ में विकीफंक्शन (Wikifunctions) के रूप में हैं। हालाँकि, सबमिशन, स्कोरिंग और चयन के लिए ध्वनि संकेत, एक नए और दिलचस्प मापदंडों में हैं । विकिमीडिया के लिए ध्वनि लोगो खोजने की प्रतियोगिता के लिए एक अवधारणा साझा की गई और सहयोग के माध्यम से उसमें सुधार किए गए।
एक वैश्विक ऑर्केस्ट्रा
सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि के लिए प्रतियोगिता १३ सितंबर को शुरू हुई और १० अक्टूबर २०२२ तक चली, और इसमें भागीदारी असाधारण थी। हमें १३५ देशों में २,०९४ प्रतिभागियों से ३,२३५ प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। योग्यता के लिए कम से कम दो अलग-अलग विकिमीडिया स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्येक प्रविष्टि की समीक्षा की गई। इसके बाद मैसिवम्यूजिक वैश्विक नेटवर्क के पेशेवर ऑडियो निर्माताओं और ध्वनि विशेषज्ञों द्वारा कई राउंड में प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में, विकिमीडिया समुदाय के सदस्यों और ध्वनि विशेषज्ञों की एक चयन समिति ने शीर्ष ४० प्रस्तुतियाँ प्राप्त कीं, जिनसे बाकी आंदोलन के लिए १० ध्वनि लोगो उम्मीदवारों को चुनने के लिए प्रस्तुत किया जा सके। प्रस्तुत किए गए १० अंतिम चयनों (फाइनलिस्ट) की एक स्वतंत्र संगीतज्ञ द्वारा समीक्षा की गई है और मतदान के लिए जारी किए जाने से पहले उनकी आवश्यक कानूनी जांच-पड़ताल की गई है। अब यह तय करना विकिमीडिया आंदोलन पर निर्भर है कि कौन सा ध्वनि लोगो ऑडियो उपकरणों पर विकिमीडिया आंदोलन के सिद्धांतों और प्रयासों की सर्वोत्तम पहचान करेगा। प्रत्येक प्रविष्टि में योगदानकर्ता द्वारा अपनी निर्माण यात्रा साझा करने से संबंधित नोट होता है। तदनुसार, वर्णनात्मक भाषा बधिर और कम सुनने वालों के लिए शब्दों में ध्वनि का वर्णन करने का प्रयास करती है।
भविष्य के अनुरूप
पिछले विकिमीडिया लोगो मतों के समान, हम शुल्ज़ विधि का उपयोग कर रहे हैं और विकिमीडियन्स को लोगो को ‘अधिक पसंदीदा से कम पसंदीदा’ में व्यवस्थित करके अपने शीर्ष विकल्पों का चयन करने के लिए कह रहे हैं। सबसे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शीर्ष पसंद के रूप में रखी गयी प्रविष्टि प्रतियोगिता की विजेता होगा। और इसके अतिरिक्त, हमारे पास बाकी प्रविष्टियों की एक क्रमबद्ध सूची होगी। एक बार हमारे पास विजयी ध्वनि लोगो होने के बाद, फाउंडेशन में कानूनी मामलों की टीम ध्वनि लोगो के मूल और विशिष्ट होने की पुष्टि करने के लिए एक निकासी प्रक्रिया करेगी, यह सुनिश्चित करेगी कि इसे पंजीकृत और संरक्षित किया जा सके। विजेता प्रतियोगी तब फाउंडेशन के साथ एक समझौते में प्रवेश करेगा कि वे सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी प्रविष्टि के लिए खुश हैं।